World Wildlife Day

दुनिया के नष्ट होते जंगलों, जीव-जन्तुओं और वनस्पतियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से 3 मार्च को विश्व वन्य जीव दिवस मनाया जाता है।

यह जरूरी है कि सतत विकास, प्राकृतिक संतुलन और मानव कल्याण के लिए लुप्त प्रायः वनस्पतियों, जंगलों और दुर्लभ प्रजातियों के जीवों को संरक्षित किया जाए। ये सभी हमारी अनमोल विरासत है। जिनका सरंक्षण वर्तमान आवश्यकताओं और भावी पीढ़ी के भविष्य की सुरक्षा के लिए जरूरी है। इनका अत्यधिक दोहन भी इनकी सुरक्षा के लिए खतरा है।

विश्व वन्य जीव दिवस का प्रमुख उद्देश्य वन्य जीव जन्तुओं के प्रति अपराधों को रोकना है। आइए, मानव और प्रकृति के कल्याण के लिए सामाजिक, आनुवांशिक, पर्यावरणीय और वैज्ञानिक दृष्टि से वन्य जीवों के प्रति होने वाले अपराधों के खिलाफ वातावरण बनाने का संकल्प लें।

Jaipur, 2nd March 2015