मुख्यमंत्री की संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस पर शुभकामनाएं

आज संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस है। मानव अधिकारों की रक्षा, शांति और सद्भाव बनाए रखने, लोगों का जीवन स्तर सुधारने और बीमारियों से लड़ने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई थी।

संघ पूरे विष्व को एक समान दर्जा देकर मानव अधिकारों के लिए काम करता है। इन कार्यों से आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों को भी प्रभावी बनाया जाता है। जातीय भेद-भाव हटाना, महिला सषक्तीकरण करना और बच्चो के अधिकारों को पुष्ट करना भी संस्था के प्रमुख उद्देष्य है। आइए! हम संयुक्त राष्ट्रसंघ की भावना के अनुरूप विश्व को शांति और सद्भावना के साथ भेद-भाव और पीड़ा रहित बनाने में अपना-अपना योगदान दें।