आदर्श रामराज्य की परिकल्पना को साकार करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्‍तम भगवान राम के जीवन के सत्य, नैतिकता, न्याय और निष्ठा के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। आज के समाज में भगवान श्रीराम के आदर्शों को अंगीकार करने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यद्यपि प्रदेश की खुशहाली और प्रगति के लिए आदर्श रामराज्य की परिकल्पना को साकार करना बड़ी चुनौती है परन्तु हम इसके लिए सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे राज्य में सामाजिक समरसता, न्याय, शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव योगदान दें ताकि राज्य उन्नति के पथ पर अग्रसर हो।

Jaipur, 27 March 2015