मुख्यमंत्री की गोवर्धन पूजा पर शुभकामनाएं

दिवाली के बाद सम्पूर्ण भारत में आज गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जा रहा है। आज के दिन गाय के गोबर को प्रतीक मानकर गोवर्धननाथ जी की पूजा की जाती है और अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

यह उत्सव गौ रक्षा और प्रकृति तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। संकल्प लें कि हम गौ रक्षा के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण के महत्त्व को समझेंगे और अपनी जीवन शैली में इसके अनुकूल बदलाव लाएंगे। प्रकृति को परमात्मा और गरीब को भगवान मान कर इस त्योहार की गरिमा बढ़ाएं।