मुख्यमंत्री की भाईदूज पर शुभकामनाएं

सभी प्रदेशवासियों को भाईदूज की बधाई और शुभकामनाएं। भाईदूज का त्योहार पारम्परिक रूप से भाइयों की लम्बी उम्र और सुखी जीवन के लिए मनाया जाता है किन्तु आधुनिक संदर्भां मे हमे इसका स्वरूप बदल देना होगा।

भाईदूज को बहनों के कल्याण के लिए मनाएं। यदि इसी गति से लिंगानुपात की घटनाएं होती रहीं तो, एक दिन भाइयों का कल्याण चाहने वाली बहनें कहां से आएंगी। अब समय आ गया है कि हम लड़कियों को पढ़ा लिखा कर सशक्त बनाए, उन्हे उन्नत जीवन बिताने का अवसर दें और भाई बहन के इस पवित्र त्योहार पर उनके कल्याण की कामना करें। इस अवसर पर देश की रक्षा में सीमा पर तैनात उन जवान भाइयों को भी याद करें जो अपने परिवार और अपनी बहनों से दूर हैं।