गांधी सर्किल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

जयपुर, 2 अक्टूबर। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने गुरूवार को प्रातः यहां गांधी सर्किल पर गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष गांधी जयंती पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल श्री सिंह और मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने वहां रामधुन व भजनों की प्रस्तुतियों को सुना।
इस मौके पर लिसबन पुर्तगाल षैम्पलीमो फाउण्डेषन के पदाधिकारी सहित राज्य के वरिष्ठ प्रषासनिक व पुलिस अधिकारी व अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

राज्यपाल श्री कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने इस अवसर पर आॅपरेषन जीत के तहत तम्बाकू मुक्त भारत बनाने की प्रतिज्ञा पत्र पर हस्ताक्षर भी किये।