महात्मा गांधी जयन्ती – 2 अक्टूबर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

सत्य, अहिंसा, शांति और सद्भाव के प्रतीक, पूज्य बापू को सादर नमन! आज सम्पूर्ण विश्व महात्मा गांधी जी के जन्मदिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मना रहा है।

मेरा प्रदेशवासियों से आग्रह है कि वे राज्य में सदा अमन चैन और सद्भाव का वातावरण बनाए रखें। प्रत्येक भारतवासी ऊंच-नीच, जाति-धर्म और क्षेत्र की संकीर्णताओं से ऊपर उठ कर सामाजिक समरसता की भावना बढ़ाए। यही बापू का सपना था।