मुख्यमंत्री ने रिकाॅर्ड मतदान के लिए मतदाताओं का जताया आभार

जयपुर, 17 अपे्रल। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने प्रदेश के 20 संसदीय क्षेत्र में गुरूवार को हुए रिकाॅर्ड मतदान के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

श्रीमती राजे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतन्त्र के इस महायज्ञ में अपनी आहूति देकर महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। इसके लिए उनका कोटि-कोटि आभार। यह ऐतिहासिक मतदान भारत के लोकतंत्र को और अधिक सशक्त करेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदाताओं, चुनाव प्रक्रिया में लगे अधिकारी, कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों एवं आम जनता का आभार व्यक्त किया है।