मुख्यमंत्री की ओर से स्व. सोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र भेंट

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राजस्थान प्रांत के पूर्व प्रचारक श्री सोहन सिंह जी के निधन पर शोक प्रकट किया है। रविवार शाम को नई दिल्ली में स्व. सिंह की अंतिम यात्रा के समय श्रीमती राजे की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अरूण चतुर्वेदी ने स्व. सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। उनकी अन्त्येष्टि में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक परनामी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. सोहन सिंह जी ने अपने जीवन में देश सेवा को ही सर्वोपरि माना। उन्होंने संघ के आदर्शाें और सिद्धान्तों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन हम सबके लिये अपूरणीय क्षति है।

श्रीमती राजे ने दिवंगत की आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये परमपिता परमेश्वर से कामना की है।

जयपुर, 5 जुलाई 2015