मुख्यमंत्री ने ली एसडीएम और बीडीओ की बैठक

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने सवाई माधोपुर जिले में कार्यरत सभी उपखण्ड अधिकारियों और विकास अधिकारियों की बैठक ली। राजस्थान के इतिहास में यह पहली बैठक होगी जिसमें मुख्यमंत्री उपखण्ड अधिकारियों और विकास अधिकारियों से रूबरू हुई। और उनसे अपने-अपने क्षेत्र के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने सभी उपखण्ड अधिकारियों और विकास अधिकारियों से उनके नियमित दौरों, रात्रि चैपाल और जनसुनवाई के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि आप सब परदे के पीछे काम करने वाले अधिकारी हो जो फील्ड में रहकर आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करते हो। यदि आप अपने-अपने क्षेत्रों में जन समस्याओं का निराकरण अपने स्तर पर ही कर लेते हो तो लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगें।

sawai-m-30092015-52
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे बुधवार को सवाई माधोपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए।

माई नेम इज धर्मपाल

मुख्यमंत्री रणथम्भौर सेविका अस्पताल परामर्ष इकाई, शेरपुर में मोग्या ऐज्यूकेषन प्रोग्राम से जुड़े बच्चों से मिली। उन्होंने यहां षिक्षा एवं कौषल विकास प्राप्त कर रहे बच्चों से मुलाकात कर उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने यहीं पढ़ रहे एक बच्चे द्वारा गाया गया लोकगीत “लड़ली लूमा-झूमा………………..” सुना और इसकी एक सीडी भी ली। मुख्यमंत्री यहां चल रही कम्प्यूटर लैब में गई और बच्चों के अंग्रेजी के ज्ञान का परीक्षण किया। उन्हें बच्चों ने अंग्रेजी पढ़ कर और बोल कर सुनाई। यहां पढ़ रहे एक बच्चे ने अपना परिचय अंग्रेजी में “माई नेम इज धर्मपाल” बोल कर दिया तो मुख्यमंत्री ने उसे शाबासी दी। मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों द्वारा तैयारी हस्तषिल्प वस्तुएं भी देखी और यहां विभिन्न आर्ट से सम्बन्धित गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देष दिए। श्रीमती राजे यहां वाइल्ड लाइफ विलेज वाॅचर टीम से भी मिली। इस टीम में शामिल स्वयं सेवी युवाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रषंसा की और इन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों को निर्देष दिए।

विषेष बच्चों से मिली मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रणथम्भौर रोड़ पर स्थित यष विकलांग विमन्दित सेवा संस्थान पहुंची और यहां रह रहे विशेष बच्चों से मिली। उन्होंने इन विषेष बच्चों को दी जा रही एज्यूकेषन, वोकेषनल ट्रेनिंग, फिजियोथैरेपी, स्पीच थैरेपी सहित अन्य गतिविधियों को गहनता से देखा और इन प्रयासों को सराहा। बच्चों ने मुख्यमंत्री को पत्तल व दोने बनाकर दिखाये तो मुख्यमंत्री बेहद खुष हुई।

कौषल विकास प्रदर्षनी का अवलोकन

मुख्यमंत्री ने मानटाउन क्लब में आयोजित आजीविका एवं कौषल विकास प्रदर्षनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने हर स्टाॅल पर जाकर यहां प्रदर्षित उत्पादो एवं कार्याें को देखा उन्होंने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार कई उत्पाद खरीदे और इन उत्पादो को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

जयपुर/सवाई माधोपुर 30 सितम्बर 2015