भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता अभियान

07 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर के द्वारा आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता अभियान की शुरूआत के कार्यक्रम में आज बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने महावीर स्कूल में ढोल नगाड़ों के साथ जूलुस के रूप में शामिल होकर नगर निगम के चुनाव में ‘कमल’ खिलाने का शंखनाद किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी जे.पी. नड्डा, राजस्थान मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी एवं गुलाब चन्द कटारिया ने सम्बोधित किया।

राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी जे.पी. नड्डा ने कहा कि इस विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को विशाल कार्यकर्ताओं की सभा कहा जाये तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। जब हमारे कार्यकर्ताओं इतनी संख्या में है तो मुझे खुशी है कि हमें भविष्य में भी अच्छा सहयोग मिलता रहेगा, उन्होंने कहा कि आज तक दुनिया में किसी भी राजनैतिक दल ने इस तरह से सदस्यता अभियान नहीं चलाया है तथा भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना एक आन्दोलन के रूप में दिख रहा है। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने 2015 को सदस्यता वर्ष घोषित किया है। यह सदस्यता अभियान काॅलेजों, औद्योगिक क्षेत्रों, सब्जी मण्डियों एवं समस्त वर्गो, क्षेत्रों को छुऐगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेश में नई योजनाऐं लाकर विकास की गति को तेज किया है जिससे राजस्थान की जनता भाजपा को निकाय चुनावों में प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनायेगी।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि सदस्यता अभियान में राजस्थान का प्रत्येक जिला पीछे नहीं रहेगा तथा उन्होंने निकाय चुनाव के लिये कहा कि इस बार भाजपा का टारगेट नगर निकाय चुनाव में 46 में से 46 रहेगा। आज हमारी सरकार ने किसानों को बिजली, पीने का पानी उपलब्ध कराया है। प्रदेश के हर जिले में शौचालय बनाने का कार्य 2018 तक पूरा कर लिया जायेगा। राशन की दुकानों का आधुनिकीकरण किया जायेगा इसके साथ मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत संभागवार समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण करना चाहिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास ही हमारा मन्त्र है जो कार्यकर्ताओं को जनता तक पहुंचाना
चाहिये।

प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की पूंजी है उसका विस्तार होना चाहिये तथा सदस्यता अभियान में 4 गुना सदस्य बनाने का लक्ष्य रखना चाहिये। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने सभी विभागों चिकित्सा, शिक्षा, ग्रह, कृषि सभी की हालत खस्ता कर रखी थी पता नहीं चलता था कि किसकी सरकार है जब भाजपा की सरकार आई तो पता चला कि राजस्थान की सरकार है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, सड़क आदि के क्षेत्र में कई विकास के कार्य तय किये हैं। इसके अलावा परनामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अब मिशन 46 के लिये कार्य करना है। मिशन विधानसभा, मिशन लोकसभा और मिशन नगर निगम चुनाव को पूरा करके पूरे जस्थान
में कमल का फूल खिलाना है।

नगर निकाय चुनाव प्रभारी गुलाब चन्द कटारिया ने कहा कि देश की जनता ने राजस्थान में ही नहीं केन्द्र में भी भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाई है। माननीय मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो लगा कि देश में चुनाव अब पैसों के दम पर नहीं लड़ा जायेगा क्योंकि पैसे वालों को देश ने नकार दिया तथा एक चाय वाले को देश का प्रधानमंत्री बनाया है। देश एवं प्रदेश की जनता को भाजपा से काफी उम्मीद है। हमें अब राजस्थान के नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव में अच्छे प्रतिनिधी चुनकर भेजने हैं जिससे विकास के पैसे का उपयोग जनता के लिये किया जा सके।

जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन कहा कि केन्द्रीय एवं प्रदेश से सदस्यता अभियान का जो भी हमें लक्ष्य मिलेगा हम उससे अधिक सदस्य बनाने में योगदान करेंगे। संजय जैन कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं धन्यवाद दिया एवं जयपुर के 91 वार्डों में जीत दर्ज कराने का आव्हान किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधायक कालीचरण सराफ, मोहनलाल गुप्ता, अरूण चतुर्वेदी, नरपत सिंह राजवी, घनश्याम तिवाड़ी, राजपाल सिंह शेखावत, सुरेन्द्र पारीक, कैलाश वर्मा, पूर्व महामंत्री सतीश पुनिया, जयपुर शहर प्रभारी महेन्द्र बोहरा, औंकार सिंह लखावत ज्योति किरण शुक्ला एवं भाजपा प्रदेश पदाधिकारी भी उपस्थित थें। मंच संचालन विमल अग्रवाल ने किया।

प्रेस नोट भाजपा द्वारा जारी

[slideshow]