राष्ट्रमंडल खेल 2014 मुख्यमंत्री ने अपूर्वी चंदेला को स्वर्ण जीतने पर बधाई दी

जयपुर, 26 जुलाई। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर राजस्थान की होनहार निशानेबाज अपूर्वी चंदेला को बधाई दी है।

श्रीमती राजे ने कहा कि अपूर्वी चंदेला ने अपनी इस उपलब्धि से तिरंगे की शान को बुलंद करते हुए खेल जगत में राजस्थान की उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ा है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं एवं खिलाडि़यों को नई ऊंचाइयां तय करने की प्रेरणा देगी।