Chief Minister’s wishes on festival of Holi

cm holi wishes march2015
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रंगों के पवित्र पर्व होली पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने कहा है कि होली का पर्व सभी के जीवन में खुशियों और उन्नति की सौगात लेकर आए और त्योहार की यह उमंग देश और प्रदेश की प्रगति की सूत्रधार बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के अवसर पर लोगों के दिलों में छाया सामाजिक समरसता, धार्मिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का जज्बा वर्ष पर्यन्त कायम रहे ताकि देश व प्रदेश में शान्ति और सद्भावना का वातावरण बना रहे।

जयपुर, 4 मार्च 2015